आईपीएल शुरू होने में सिर्फ 3 दिन का समय बाकि रह गया है. सभी टीमें ज़ोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. मगर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आराम के मूड में नज़र आ रहे है. जी हाँ, ट्विटर पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह स्विमिंग पूल में आराम फरमाते नज़र आ रहे है.
तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा ‘पूल में बिताया एक शानदार दिन.’ वहीँ एक तस्वीर में कोहली वालीबॉल के साथ खेलते भी नज़र आ रहे है. तीसरी तस्वीर में वह स्विमिंग पूल के किनारे अपने साथियो के साथ बैठे दिखाई दे रहे है.
A proper day at the pool yesterday 😃🏊 pic.twitter.com/IWlHiDB9NC
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2020
आपको बतादें की हाल ही आरसीबी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें टीम के सभी गेंदबाज़ यॉर्कर बॉल फेंकने की प्रैक्टिस कर रहे है. RCB ने उस सेशन को ‘द यॉर्कर चैलेंज’ का नाम दिया था. विराट कोहली पूरे सेशन के दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई करते नज़र आये थे.
इन सबके बीच सौरव गांगुली ने शारजाह स्टेडियम पहुँच कर IPL से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया. कोरोना काल में हो रहे इस IPL में गांगुली किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है.
