राजस्थान में बड़ा नाव हादसा, दो दर्जन से अधिक के डूबने की आशंका

राजस्थान के बूंदी से एक बड़ी खबर आ रही है। इस खबर के मुताबिक यहां चंबल नदी को पार कर रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा  लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हादसे के बाद प्रशासन सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है।


खबरों के मुताबिक यह हादसा इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के चांनदा खुर्द में हुआ। यह नाव गोठला कला के कमलेश्वर धाम जा रही थी। इस नाव पर कुल 30 लोगों के सवार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना हादसे की वजह बना। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *