दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट को लॉकडाउन का प्रस्ताव देगी

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालाँकि, यह “बेहद खराब” श्रेणी में था। साथ ही शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को और भी कम करने के लिए उनका प्रशासन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में लॉकअप प्लान दाखिल करेगा।

स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल किराया हुआ खत्म, जानिए यात्रियों को क्या होंगे फायदे

किराए में बढ़ोतरी को लेकर यात्रियों के दबाव में, रेलवे ने शुक्रवार को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘विशेष’ टैग को बंद करने और तत्काल प्रभाव से पूर्व-महामारी टिकट की कीमतों पर वापस जाने का आदेश जारी किया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना से संक्रमित, पढ़ें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उनके कार्यालय की तरफ से साझा की गई है। केरल गवर्नर के ट्विटर हैंडल से जानकारी उनके पीआरओ की तरफ से साझा की गई है।

बढ़ती महंगाई पर लालू के ट्वीट- पिअजवा अनार हो गइल बा…

इसी महंगाई के मुद्दे पर अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सब्जियों की रेट लिस्ट ट्वीट करते हुए तंज कसा है। लालू ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा,’पिअजवा अनार हो गईल बा…।’ लालू के कहने का मतलब है कि प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं।

कोरोना के चलते ब्रिटेन में फिर लगा लॉकडाउन, मरीजों की संख्या पहुंची 10 लाख के पार

कोरोना महामारी ने ब्रिटेन में फिर से अपने पैर पसार लिए है. कोरोना की दूसरी लहर के चलते वहाँ 10 लाख से ज्यादा मामले हो गए है. इसी के चलते ब्रिटेन की सरकार ने वहाँ पर 5 नवंबर से फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. यह लॉकडाउन 4 हफ्तों का यानि 1 महीने तक लागू होगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

अमित शाह ने कहा कि मैं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से कहना चाहता हूँ कि पुलिस स्मारक पर शहीदों के नाम ही अंकित नहीं हैं बल्कि 130 करोड़ भारतीय के मन की भावना भी अंकित है। यह स्मारक सिर्फ पत्थर, ईंट, चूने और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है, यह स्मारक हमें हमेशा याद दिलाता है कि इन वीर जवानों ने देश की आजादी को अमरत्व देने का काम किया है।

बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस सीट से भरा परचा, 27.89 लाख का है बैंक बैलेंस, एक आपराधिक मामला भी है दर्ज़

प्लुरल्स पार्टी की संस्थापिका और खुद को मुख्यमंत्री की दावेदार बताने वालीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए नामांकन भरा. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया.

Unlock 5: लॉकडाउन के बाद पहली बार आज खुलेंगे मल्टीप्लेक्स और स्विमिंग पूल, जानें क्या होंगे नियम

पूरे देश में आज से Unlock 5 के नियम शुरू हो गए है. कई राज्यों ने इन नियमों का पालन करना भी शुरू कर दिया है. अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने मल्टीप्लेक्स, स्कूल और स्विमिंग पूल की परमिशन दे दी है मगर इसके साथ कुछ सख्त नियमों का पालन करना होगा जिससे कोरोना फैलने से रोका जा सके.

धनबाद की 50 लड़कियों की लॉकडाउन के कारण गई नौकरियां, मदद को फिर सामने आये सोनू सूद

जबसे भारत में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, तबसे सोनू सूद का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी प्रवासी मज़दूरों की मदद को लेकर तो कभी दूसरे देशों में फसे भारतीयों को देश वापिस लाने को को लेकर. जब भी सोनू सूद से कोई मदद मांगता है तो वह फ़ौरन उन तक मदद पहुंचा देते है.

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने सत्ता में आते ही 10 लाख नौकरियां देने का किया वादा

इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वादा किया है की सत्ता में आते ही बिहार की जनता को 10 लाख नौकरियों की सौगात देंगे.

सोनू सूद एक बार फिर बने फरिश्ता, जानें अब कैसे और किसकी मदद की

सोनू सूद के नेक काम की गिनती रुकते नहीं दिख रही, एक तरफ जहां बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के सारे बड़े नाम सुशांत केस में बयानबाजी में लगे हुए है, वही दूसरी तरफ सोनू सूद लोगों का ‘मसीहा’ बन उनकी मदद कर रहे है।

कोरोना काल मे बीजेपी के ‘ख्याली पुलाव’ पर राहुल का वार, कहा- एक सच भी था…

कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन से लेकर बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से लेकर जीडीपी तक राहुल गांधी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। वह ट्वीट के माध्यम से लगातार चीन सीमा पर गतिरोध समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरते रहे हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की हुई मौत का नही कोई रिकॉर्ड, राहुल बोले-तुमने न गिना तो क्या मौत न हुई?

कोरोना वायरस की वजह से देश मे 25 मार्च से लगाये गए सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान देश मे कितने मजदूरों की मौत हुई मोदी सरकार के पास इससे संबंधित कोई आंकड़े नही हैं। सरकार यह बात सदन में कह चुकी है जबकि मीडिया में उस दौर में रोज यह खबरें आम थी जब कहीं न कहीं से रोज ऐसी मौतों के होने की खबरें आम थी। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोरदार हमला बोला है।

संसद के पटल पर पूछा गया सवाल- लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूरों की गई जान, सरकार ने कहा हमें नहीं है कोई ज्ञान

न ही उनके लिए पर्याप्त साधन की सुविधाएं थी, न ही खाने की वयस्था थी और न ही मेडिकल की. इसके चलते न जाने कितने प्रवासी मज़दूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.

कोरोना और लॉकडाउन संकट के बीच बम्पर पैदावार का अनुमान, बुवाई का बना रिकॉर्ड

भारत सरकार द्वारा समय पर बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी और ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की वजह से कोविड-19 महामारी की लॉकडाउन स्थितियों में भी बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी संभव हो पाया है।

ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में लगाया लॉकडाउन, बीजेपी ने बताया साज़िश

ममता बनर्जी की सरकार ने आज पश्चिम बंगाल में एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है. सरकार के मुताबिक उन्हें ये कदम प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीज़ो के चलते उठाना पड़ा है. वहीँ दूसरी और बीजेपी ने इसे एक साज़िश करार दिया है.

दिल्ली- सफर हुआ और भी आसान, मेट्रो की रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन भी आज से चालू

दिल्ली मेट्रो ने सबसे 7 सितम्बर को येलो लाइन का संचालन किया था. फिर ब्लू लाइन और उसके बाद पिंक लाइन यात्रा के लिए खोली गई थी.

कोरोना काल का सदुपयोग-झोपड़ी छोड़ 49 दिन में तैयार किया दो मंजिला मकान, अब पीएम करेंगे बात

कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर अपनी मेहनत और मजदूरी से दो मंजिला मकान सिर्फ 49 दिनों में खड़ा कर दिया। अब इस दंपत्ति से पीएम नरेंद्र मोदी खुद 12 सितम्बर को बात कर इनके हौसले को सलाम करेंगे।

पढ़ें पीएम मोदी के मन की बात, डॉग्स, खिलौने, गेम से लेकर एप्प तक बोले पीएम

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार | आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं | कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है | बहुत एक रूप में देखा जाए तो नागरिकों में दायित्व का एहसास भी है | लोग अपना ध्यान रखते हुए, दूसरों का ध्यान रखते हुए, अपने रोजमर्रा के काम भी कर रहे हैं |