बढ़ती महंगाई पर लालू के ट्वीट- पिअजवा अनार हो गइल बा…

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। प्रचार का शोर अब तीसरे चरण की सीटों पर शिफ्ट हो चुका है और हर दल का अपना अलग-दावा है। सत्ता पक्ष के पास जहां गिनाने और बताने के लिए 15 साल में किये गए काम हैं वहीं विपक्ष के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे और वादे हैं।

इसी महंगाई के मुद्दे पर अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सब्जियों की रेट लिस्ट ट्वीट करते हुए तंज कसा है। लालू ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा,’पिअजवा अनार हो गईल बा…।’ लालू के कहने का मतलब है कि प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं। 

इससे पहले भी लालू के ट्विटर हैंडल से लगातार सरकार पर निशाना साधा जाता रहा है। इससे पहले एक ट्वीट में लालू ने लिखा था,’यह ड़बल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है।लॉकडाउन में फँसे मज़दूरों को वापस लाने के वक़्त ड़बल इंजन कहाँ था?’

आपको बता दें कि लालू के अलावा तेजस्वी ने भी बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। तेजस्वी ने प्याज की माला पहन न सिर्फ विरोध दर्ज कराया था बल्कि एक रैली के दौरान यह भी कहा था कि पहले महंगाई डायन थी तो अब क्या भौजाई हो गई है?

डबल नही ट्रबल इंजन-पीएम के बयान पर बोले लालू, प्रवासी मजदूरों को लेकर पूछा अजीब सवाल, पढ़ें

तेजस्वी ने तोड़ा पिता लालू के रैलियों का रिकॉर्ड, एक दिन में 19 जनसभाओं को किया संबोधित

नितीश कुमार का लालू पर तंज, लड़कियों पर नहीं भरोसा इसलिए किये 9 बच्चे, तेजस्वी का पलटवार- नरेंद्र मोदी भी 6-7 भाई-बहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *