डबल नही ट्रबल इंजन-पीएम के बयान पर बोले लालू, प्रवासी मजदूरों को लेकर पूछा अजीब सवाल, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान काल होना है। इसके लिए मतदान का शोर थम चुका है। रविवार को प्रचार के थमने से पहले बिहार में जहां एनडीए की तरफ से पीएम मोदी मैदान में थे वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव मोर्चे पर डंटे हुए नजर आए।


पीएम ने कल अपनी रैलियों में महागठबंधन और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने बिना नाम लिए राहुल और तेजस्वी को युवराज की संज्ञा देते हुए पूछा कि लॉकडाउन में दोनो युवराज कहाँ थे? इसके अलावा पीएम ने महागठबंधन को निजी स्वार्थ के लिए बनाया गया गठबंधन बताया था।


अब पीएम के डबल इंजन के बयान पर एक ट्वीट के माध्यम से हमला बोलते हुए लालू यादव ने लिखा,’यह ड़बल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है। लॉकडाउन में फँसे मज़दूरों को वापस लाने के वक़्त ड़बल इंजन कहाँ था?’  हालांकि सवाल के बदले यह सवाल थोड़ा अटपटा से लगता है। 


ऐसा इसलिए है क्योंकि मजदूरों को वापस लाने के लिए जहां केंद्र सरकार की तरफ से ट्रेनों का इंतजाम किया गया था वहीं राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों के क्वारंटाइन रहने की व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *