इसी महंगाई के मुद्दे पर अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सब्जियों की रेट लिस्ट ट्वीट करते हुए तंज कसा है। लालू ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा,’पिअजवा अनार हो गईल बा…।’ लालू के कहने का मतलब है कि प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं।
केंद्र सरकार के आंकड़ों की ही मानें तो भारत मे हर साल 12 हजार किसान आत्महत्या कर लेते हैं। आंकड़े बेशक 2017 के हैं लेकिन तस्वीर आज भी वही है जो पहले थी।
सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल फलीह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी और उनकी सरकार ने भारत में कारोबार करने को सुगम कर दिया है और वे ‘अच्छे दिन’ ला रहे हैं। हम भारत की हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
देश मे इन दिनों अजीब माहौल है। असली मुद्दे गौण हैं और ऐसे मुद्दे चर्चा में हैं जो समझ से ही परे हैं। कहीं जातीय उन्माद है, कहीं धार्मिक उन्माद है तो कहीं आरक्षण के विरोध और समर्थन में हल्ला बोल है।