जबसे भारत में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, तबसे सोनू सूद का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी प्रवासी मज़दूरों की मदद को लेकर तो कभी दूसरे देशों में फसे भारतीयों को देश वापिस लाने को को लेकर. जब भी सोनू सूद से कोई मदद मांगता है तो वह फ़ौरन उन तक मदद पहुंचा देते है.
अब हाल ही में धनबाद की एक लड़के ने सोनू सूद को ट्वीट कर मदद मांगी है. ट्वीट में लड़के ने लिखा “सर, हम झारखण्ड के धनबाद जिला के रहने वाले है | लॉकडाउन के कारण हमारी और गांव की 50 लड़कियो की नौकरी चली गयी थी और अब हम सारे अपने घर में बेरोजगार बैठे है | हम सब को नौकरी की बहुत जरुरत है हमारी मदद कीजिये . आप ही आख़री उम्मीद हो।”
इस पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा “धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी…यह मेरा वादा है।”
