Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने सत्ता में आते ही 10 लाख नौकरियां देने का किया वादा

कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही जनता को लुभाने के लिए नेताओं के वादे भी शुरू हो गए है. इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वादा किया है की सत्ता में आते ही बिहार की जनता को 10 लाख नौकरियों की सौगात देंगे.

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा “पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। बिहार में 4 लाख 50 हज़ार रिक्तियाँ पहले से ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है।”

वहीँ दूसरी ओर जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता धीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तंज मारते हुए कहा “लालू के 15 साल के शासन में बिहार ने देखा है कि कैसे जंगल राज की वजह से करोड़ों लोग पलायन को मजबूर हो गए थे. अब उनकी पार्टी कह रही है कि 10 लाख नौकरियों देंगे, ये महज एक छलावा है. रंगदारी और फिरौती करवाना जॉब नहीं कहलाता.”

आपको बतादें की बिहार चुनाव में इस बार बेरोजगारी एक बड़ा चुनावी मुद्दा है. नितीश सरकार पहले ही बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर विपक्ष के निशाने थी. ऊपर से लॉकडाउन और मज़दूरों के पलायन ने नितीश सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है. विपक्ष इस मुद्दे को चुनावों में भुनाने का एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहता.

Bihar Election- चिराग ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की सीएम नीतीश की शिकायत- रिपोर्ट्स

नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, तेजस्वी सूर्या बनें BJYM अध्यक्ष, शहनवाज, रघुबर सहित कई को अहम जिम्मेदारी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *