कांग्रेस पार्टी बेहूदगी की हिस्ट्रीशीटर पार्टी- मुख्तार अब्बास नकवी

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के बीच जुबानी जंग अब सारी मर्यादाओं को पार कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ द्वारा बीजेपी नेत्री और मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर राजनीति गर्म है। कमलनाथ के आपत्तिजनक बयान पर जहां राज्य बीजेपी के नेता हमलावर हैं वहीं शीर्ष बीजेपी नेताओं ने भी इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि,’कांग्रेस पार्टी बेहूदगी की हिस्ट्रीशीटर पार्टी बन गई है जिसको ना इज्जत की चिंता है और ना किसी अपमान की फिक्र है। वो बेईमानी की जय बोलने में माहिर हैं और सबका अपमान करने में हिस्ट्रीशीटर हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *