तेजस्वी बोले-चिराग के साथ नीतीश ने ठीक नही किया

बिहार विधानसभा चुनावों में यूँ तो कुछ वक्त पहले तक मुकाबला एकतरफा सा लग रहा था लेकिन बीतते वक़्त के साथ अब लड़ाई दिलचस्प हो चुकी है। मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है लेकिन अन्य गठबंधनों की एंट्री और लोजपा की बगावत ने इसे अलग रुख दे दिया है। लोजपा अध्यक्ष चिराग जहां बीजेपी और राजद के खिलाफ नरम हैं वहीं जदयू के खिलाफ वह काफी मुखर हैं।


खास बात यह है कि लोजपा के खिलाफ अब जहां बीजेपी मुखर है और बार बार लोजपा-बीजेपी और चिराग को लेकर सफाई दी रही है वहीं तेजस्वी न चिराग के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं न ही चिराग ने महागठबंधन पर खुल कर हमला बोला है।

इसके पीछे वजह यह है कि चुनाव के बाद चिराग अपने लिए रास्ते खुले रखना चाहते हैं। आपको बता दें कि लोजपा बिहार चुनाव में अकेले लड़ने वाली एकमात्र दल है। अब चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा और अहम बयान दिया है।


समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में तेजस्वी ने कहा,’चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है। चिराग पासवान को इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। नीतीश कुमार चिराग के साथ ऐसे वक्त में अन्याय किया है।’ गौरतलब है कि इससे पहले चिराग तेजस्वी को छोटा भाई बता चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *