मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के बीच जुबानी जंग अब सारी मर्यादाओं को पार कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ द्वारा बीजेपी नेत्री और मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर राजनीति गर्म है। कमलनाथ के आपत्तिजनक बयान पर जहां राज्य बीजेपी के नेता हमलावर हैं वहीं शीर्ष बीजेपी नेताओं ने भी इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।