सरकार से विवाद के बीच में नियमों के पालन के लिए ट्विटर ने मांगा आठ हफ्तों का अधिक समय

ट्विटर और भारत सरकार के बीच विवाद थमता अभी भी नजर नहीं आ रहा। ट्विटर ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वह देश के नए आईटी नियमों के साथ पूरी तरह से पालन की प्रक्रिया आठ हफ्तों के अंदर शुरू करेगा। कोर्ट के सामने प्रस्तुत होने पर ट्विटर ने कहा कि चीफ कंप्लायंस अफसर, रेसिडेंट ग्रीवेंस अफसर और नोडल कॉन्टैक्ट पर्सन की नियुक्ति आठ हफ्तों के अंदर,जो कि सभी भारतीय नागरिक होंगे, की जाएगी।

नौकरी के लिए आवेदन पत्र स्वीकार करना उसने शुरू कर दिया है। नए आईटी नियमों के अनुपालन में वह स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब तक करेगा यह बताने के लिए कोर्ट ने ट्विटर को 8 जुलाई तक की तारीख दी थी जो कि आज खत्म हो रही है।

इसी को लेकर ट्विटर ने नया शिकायत अधिकारी नियुक्त करने में 8 हफ्ते का समय लगने की बात कही है। साथ ही आईटी नियमों के अनुपाल से संबंधित अपनी पहली रिपोर्ट वह 11 जुलाई तक पेश करेगा। ट्विटर ने बताया कि वह 2021 से लागू नए आईटी नियमों का पालन करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, वह इन नियमों की वैधता को चुनौती देने का अधिकार रखता है।

वही देश के नए सूचना एवं तकनीकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ट्विटर को साफ शब्दों में कहा कि “जो भी भारत में रहते और काम करते हैं, उन्हें नियमों का पालन करना होगा।” यह बात उन्होंने तब कही जब उनसे ट्विटर द्वारा नियमों के पालन पर सवाल पूछे गए।

Read More

  1. राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
  2. नहीं रहे मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार
  3. जदयू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए दिया ‘बिहार फार्मूला
  4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दिया इस्तीफा
  5. कैबिनेट मंत्रिमंडल के लिए जारी हुए नाम, यह है पूरी लिस्ट
  6. हुलास पांडे बने लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष
  7. बड़े नामों को कैबिनेट से हटा पीएम मोदी ने दिया संदेश, नाम बड़े और दर्शन छोटे का फॉर्मूला नही चलेगा
  8. किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें
  9. उत्तर प्रदेश में प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी की इंट्री बढ़ा सकती है टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *