कोरोना से तिरुपति सांसद बल्ली दुर्गाप्रसाद राव का निधन, पीएम सहित कई बड़े नेताओं ने जताया दुख

आंध्रप्रदेश के तिरुपति से सांसद और वाईएसआर नेता बल्ली दुर्गाप्रसाद राव का चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दो हफ्ते पहले चेन्नई रेफर किया गया था। सांसद के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


पीएम ने दुर्गाप्रसाद राव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव गरु के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश की प्रगति में बहुत योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरे भावनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं।


उप-राष्ट्रपति ने सांसद दुर्गाप्रसाद राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा,” तिरुपति से लोकसभा सांसद श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव जी के असामयिक निधन पर दुखी हूं। उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *