गूगल इसी महीने लांच करेगा अपना पिक्सल 5ए

गूगल इसी महीने अपने अपकमिंग फोन पिक्सल 5ए को लॉन्च करने वाला है। पिक्सल 5ए पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 4ए (5जी) और पिक्सल 5 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

पिक्सल 4ए को पिछले साल भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के लिए 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन की डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि पिछले साल वाले जैसे पिक्सल की ही डिजाइन इस बार भी होगी।

पिक्सल 5ए की शुरुआती कीमत 450 डॉलर यानी करीब 33,400 रुपये बताई जा रही है। इसी साल अप्रैल में गूगल ने अमेरिका और जापान में इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि की थी।

हालांकि अभी तक गूगल ने आधिकारिक रूप से इस फोन की खूबियों के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है पिक्सल 5ए में 6.2 इंच का फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 हार्ट्ज या 120 हार्ट्ज हो सकता है,

इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 750जी 5जी प्रोसेसर पेश किया जा सकता है,

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है,

गूगल पिक्सल 5ए में 3,840 एमएएच की बैटरी होगी, जो कि कम से कम 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी,

कैमरे की बात करें तो सेल्फी के लिए लेफ्ट साइट पंच होल सेटअप दिया है और माना जा रहा है कि इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, वहीं रियर में डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है, जो कि स्क्वॉयर सेटअप में है।

इसकी लॉन्चिंग तारीख 26 अगस्त के आसपास मानी जा रही है।

Read More

  1. सबसे लंबी पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी मेट्रो, समय और पैसे दोनों की होगी बचत
  2. बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज़ रफ्तार बोलेरो ने दर्दनाक हादसे में ली 6 लोगों की जान
  3. छेड़छाड़ के मामले में महिला शिक्षामित्र द्वारा प्रधानाध्यापक को चप्पल से दौड़ाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल
  4. नोएडा सेक्टर 33 के टॉय पार्क में बने खिलौनों से जल्द मिलेगी चीन को टक्कर
  5. अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी आई ओबीसी जनगणना के समर्थन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *