भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत गूगल इंटरनेशनल एलएलसी (जीआईएल) द्वारा जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 7.73 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वर्चुअल तरीके से “लाइफ इन मिनिएचर” परियोजना की आज शुरुआत की। संस्कृति मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय और गूगल आर्ट्स एंड कल्चर की संयुक्त परियोजना है।