बिहार विधानसभा को लेकर अब प्रचार का दौर जोर पकड़ने लगा है। दलों के स्टार प्रचारक अब मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। रैलियों का दिन और समय तय किया जाने लगा है। बीजेपी की तरफ से जहां सबसे बड़े प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी हैं तो वहीं जदयू की तरफ से नीतीश कुमार।
Tag: #विधानसभा चुनाव
पुष्पम प्रिया के बाद तेजस्वी ने रखा दुखती रग पर हांथ, देंगे रोजगार, नीतीश के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाति से लेकर धर्म तक को साधने की तैयारी में लगे हुए हैं। कहीं रूठे नेताओं को अपने पाले में करने की होड़ है तो कहीं पुराने दल को छोड़ हवा का रुख भांपते हुए नए के संग जुड़ जाने की चाह है। इसी क्रम में जीतन राम मांझी सरीखे नेता जहां महागठबंधन छोड़ जदयू का दामन थाम चुके हैं वहीं श्याम रजक मंत्री पद और जदयू छोड़ राजद के दामन थाम चुके हैं। इस बीच जदयू में कई राजद विधायक शामिल हुए और अब शरद यादव के शामिल होने की अटकलें भी तेज है
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ेगी सैलरी
विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच उद्घाटन, शिलान्यास और वादों की बरसात सरकार की तरफ से शुरू हो चुकी है वहीं विपक्ष अपने तरकश से आरोप- प्रत्यारोप के नए-नए तीर रोज सरकार पर चलाकर लगातार हमलावर है। हर दिन जहां सरकार के मुखिया नीतीश कुमार एक अलग कार्यक्रम में शामिल नजर आ रहे वहीं नई घोषणाएं भी रोज हो रही हैं।
