हवाई यात्रा के दौरान काम करते नजर आए पीएम मोदी, वायरल हुई तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार को नई दिल्ली से सुबह 11:40 बजे वह अमेरिका के लिए रवाना हुए थे जिस हिसाब से भारतीय समयानुसार वह सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे।

दिल्ली से अमेरिका की यात्रा में मुख्य तौर पर 15 घंटे का समय लगता है लेकिन अफगानिस्तान के रास्ते जाने वाले रूट में बदलाव के चलते यह यात्रा थोड़ी लंबी हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका तक नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल हुआ।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस दौरान वह विमान में बैठे ढेर सारी फाइलों के साथ नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर खुद एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह कई फाइलों पर नजर डाल रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने कैप्टशन में लिखा “लंबी दूरी की फ्लाइट का यह भी मतलब है कि आप पेपर और फाइल के काम निपटाने के अवसर पाते हैं।” अब इस तस्वीर को 17 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट और 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 2900 से ज्यादा लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

लोगों ने इसकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की एक तस्वीर से करनी शुरू कर दी जिसमें वह फाइल पढ़ते दिखाई देते हैं और पास में उनकी धर्मपत्नीपत्नी किताब पढ़ रही होती हैं।

सामने और भी कई फाइलें टेबल पर दिखाई देती हैं। कुछ ही देर में लोग इन दोनों तस्वीरों में तुलना करने लगे।

प्रधानमंत्री अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से द्विपक्षीय बातचीत करने के साथ महत्वपूर्ण क्वाड बैठक में शामिल होंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही उनकी टॉप अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करने के अलावा और भी कई बैठकें और मुलाकातें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *