लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया. दिल्ली में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की.
अब कयास यह लगाए जा रहे है की कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में सुभाषिनी को मैदान में उतार सकते है. माना जा रहा है की मधेपुरा की बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस सुभाषिनी को चुनाव मैदान में उतार सकती है.
पिछले लोकसभा चुनाव में भी सुभाषिनी ने मधेपुरा में चुनावी सभाएं की थी और नितीश कुमार के ऊपर निशाना साधा था.
लोकतांत्रिक जनता दल बनाने से पहले शरद यादव JDU के अध्यक्ष थे मगर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से वैचारिक मतभेद के चलते उन्होंने 2018 में अपनी नई पार्टी बना ली थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे मगर कुछ ख़ास नहीं कर सके.
पिछले काफी समय से शरद यादव की तबियत ठीक नहीं चल रही इसलिए वह एक्टिव पॉलिटिक्स से दुरी बनाये हुए है. इस समय वह दिल्ली के AIIMS में अपना इलाज करवा रहे है.
