लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज

लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने के मुख्य आरोपी, आशीष मिश्रा की ज़मानत अर्जी अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी। आशीष मिश्रा के साथ ही सह अभियुक्त,आशीष पांडे की जमानत याचिका को भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम ने खारिज कर दिया।

यूपी में योगी का खौफ- हाथ उठाए थाने में सरेंडर करने पहुंचा गैंगस्टर

उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपराधियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला जहां शुक्रवार को गैंगस्टर ने कार्रवाई से बचने के लिए थाने में दोनों हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया।

यूपी में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, मऊ में करोड़ो की संपत्ति ध्वस्त

उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई की कड़ी में मऊ जिला प्रशासन ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी और कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे,उमेश सिंह की अवैध रूप से निर्मित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया।

मनचले युवक ने महिला पर रॉड से किया हमला, जानें कहाँ की है घटना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह घटना देखने को मिली कि वर्दी पहने एक महिला कांस्टेबल के चेहरे पर एक युवक ने भद्दी टिप्पणी करने से रोकने पर रॉड से वार कर दिया। यह घटना रविवार शाम की है।

डीएसपी के मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें किस राज्य में हुआ बवाल

वाराणसी कमिश्नरेट के डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर के निजी नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पुलिस से जुड़े मैसेज फाॅरवर्ड होने से विभाग में हलचल बढ़ गई है। फॉरवर्ड के दो मिनट बाद उक्त मैसेज में से कुछ डीसीपी ने डिलीट कर दिये, कुछ रह गये जो अब दूसरे ग्रुपों में वायरल हो गए हैं।

नोएडा सेक्टर 33 के टॉय पार्क में बने खिलौनों से जल्द मिलेगी चीन को टक्कर

चीन के खिलौना उद्योग को नोएडा से कड़ी टक्कर देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा के सेक्टर 33 में टॉय पार्क का निर्माण करवाया है।

योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी चुनाव व वोट बैंक के आधार पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री के कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पर चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ युवा चेहरों को इंट्री मिलने की संभावना है तो वहीं काम ठीक से न करने वाले मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है और कुछ मंत्रियों को उनके अच्छे कामकाज का इनाम भी मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी की इंट्री बढ़ा सकती है टेंशन

उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। मैदान में खड़ी पार्टियां कई तरह के ऐलान कर चुके हैं, जैसे जहां बसपा बिना किसी गठबंधन के अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है, वहीं एआईएमआईएम 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सपा नेता के बिगड़े बोल दलित और आदिवासियों को ठहराया बढ़ती जनसंख्या का मुख्य कारण

जनसंख्या कानून नियंत्रण को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बिगड़े बोल देखने को मिले। विवादित बयान में इकबाल महमूद ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के लिए दलित और आदिवासी जिम्मेदार हैं ना कि मुस्लिम। उन्होंने आगे कहा कि दलित और आदिवासियों के पास ना तो कोई नौकरियां है ना ही कोई काम।

कानपुर-पानी के छींटे पड़ने पर दो समुदायों में बवाल, एक की मौत

कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक मामूली विवाद दो समुदायों के बीच की लड़ाई का कारण बन गया। पानी के छीटे पढ़ने की वजह से हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 7 को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार तो रोने लगी बच्ची, तस्वीरें हुई वायरल तो सीएम योगी ने दिया यह आदेश, पढ़ें

दीपावली के दिन आज सुबह एक तस्वीर सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुई। यह वायरल तस्वीर उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली एक बच्ची की थी जिसके पिता को पुलिस ने अवैध तरीके से पटाखे बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था।

यूपी उपचुनाव- रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, एक पर सपा-एक पर निर्दलीय आगे

उत्तरप्रदेश में योगी की परीक्षा माने जाने वाले उपचुनावों के नतीजों को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में योगी की अगुवाई में बीजेपी सबसे आगे है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। वहीं बीजेपी 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ऐसे में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है

योगी ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा, 15 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तरप्रदेश सरकार ने आज दीवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को 30 का बोनस देने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान कर चुकी है हालांकि कोरोना कॉल में इस बार कर्मचारियों के मन मे बोनस को लेकर संदेह की स्थिति थी।

ढह गया मुख्तार अंसारी का एक और किला, देखें तस्वीरें

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की माफिया और बाहुबलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। योगी सरकार के निशाने पर खासतौर पर वह लोग हैं जिन्होंने बाहुबल के दम पर लोगों को डरा धमका कर गैर कानूनी तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है। ऐसे लोगों में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी दो नाम सबसे ऊपर हैं।

लव जिहाद पर बोले योगी- नही सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी

योगी ने अपने भाषण में आगे कहा,’ इस देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर के जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा अब निकलने वाली है।’

अमरोहा में बोले सीएम योगी, चेतन चौहान के सपने को हम पूरा करेंगे

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के उप-चुनाव अभियान के तहत अमरोहा के नौगावा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। वह यहां चेतन चौहान के निधन से खाली हुई सीट पर चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी संगीता चौहान के प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे।

हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’

इसी बीच उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल के बयां ने आग में घी का काम कर दिया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया की हाथरस में पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ है.