रील बनाने के पैसे देगी सरकार, जानें कैसे मिलेंगे 15 हजार

डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने पर सरकार ने नागरिकों को इसमें भागीदार बनाने के लिए एक शानदार पहल शुरू की है “A Decade of Digital India – Reel Contest”। इस प्रतियोगिता के जरिए सरकार लोगों को आमंत्रित कर रही है कि वे अपने जीवन में आए डिजिटल बदलावों को 1 मिनट की रील के ज़रिए देश के सामने लाएं।

इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। मकसद है कि लोग डिजिटल इंडिया से जुड़ी अपनी असली कहानियों को रचनात्मक तरीके से साझा करें।

क्या बनाना है?

आपको एक 90 से 60 सेकंड की रील (वीडियो) बनानी है, जिसमें आप यह दिखा सकते हैं कि:

  • डिजिटल इंडिया ने आपके लिए सरकारी सेवाएं कैसे आसान बनाई?
  • आपने  DigiLocker, BHIM UPI, UMANG, या eHospital जैसे प्लेटफॉर्म कैसे इस्तेमाल किया?
  • डिजिटल शिक्षा, हेल्थकेयर या डिजिटल पेमेंट्स ने आपके जीवन को कैसे बदला?
  • आपके गांव, परिवार या समुदाय में डिजिटल सुविधा से क्या बदलाव आए?

कैसे और कहां भेजें?

  • रील को MyGov.in पर अपलोड करें
  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
  • हर महीने सर्वश्रेष्ठ रीलों को चुना जाएगा

रील बनाने के नियम:

वीडियो 1 मिनट का हो (90 से 60 सेकंड के बीच)
उच्च गुणवत्ता (720p या उससे अधिक) में हो
रील एकदम नई और ओरिजिनल होनी चाहिए (कहीं और पहले अपलोड न की गई हो)
भाषा: हिंदी, अंग्रेज़ी या कोई भी क्षेत्रीय भाषा (हिंदी/अंग्रेज़ी सबटाइटल अनिवार्य)
फॉर्मेट: MP4, ओरिएंटेशन: पोर्ट्रेट
इनाम क्या मिलेगा?

सरकार ने कुल 85 विजेताओं के लिए इनाम तय किया है:

टॉप 10 विजेताओं को ₹15,000/-
अगले 25 को ₹10,000/-
फिर 50 प्रतिभागियों को ₹5,000/-

यह प्रतियोगिता लोगों को मौका देती है कि वे अपनी डिजिटल यात्रा की असली कहानी साझा करें और दिखाएं कि कैसे तकनीक ने उन्हें सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *