पुलिस ने पिता को गिरफ्तार तो रोने लगी बच्ची, तस्वीरें हुई वायरल तो सीएम योगी ने दिया यह आदेश, पढ़ें

दीपावली के दिन आज सुबह एक तस्वीर सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुई। यह वायरल तस्वीर उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली एक बच्ची की थी जिसके पिता को पुलिस ने अवैध तरीके से पटाखे बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था।


यह मामला जिले के खुर्जा मुंडाखेड़ा चौराहे के पास का है। यहां एनजीटी के आदेश की अवहेलना कर पटाखा बेच रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी दौरान बच्ची के पिता की गिरफ्तारी भी हुई थी और किसी ने बच्ची की तस्वीर ले ली। यह बच्ची पुलिस की गाड़ी पर अपना सर पटकती दिख रही थी और अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगा रही थी।


पुलिस ने बच्ची को वहां से हटाया और उसके पिता को लेकर चले गए। अब यह तस्वीर सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची तो सीएम ने न सिर्फ बच्ची के पिता को तुरंत छोड़ने के आदेश जारी करा दिए बल्कि अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि बच्ची के लिए गिफ्ट और मिठाईयां लेकर तुरंत उसके घर पहुंचे।


बस फिर क्या था सीएम के आदेश का पालन करने जिले के कई बड़े अधिकारी बच्ची के घर पहुंचे। सीएम योगी ने यह भी आदेश दिया कि असंवेदनशील पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगी के इस पहल पर सोशल मीडिया उनकी तारीफ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *