एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तराखंड चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब राज्य में सियासत तेज हो गई है।
Tag: #UPElections
योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी चुनाव व वोट बैंक के आधार पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री के कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पर चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ युवा चेहरों को इंट्री मिलने की संभावना है तो वहीं काम ठीक से न करने वाले मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है और कुछ मंत्रियों को उनके अच्छे कामकाज का इनाम भी मिल सकता है।
ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
बहराइच में सैय्यद सालार मसूद गाजी की मजार पर जाने के मामले ने वाराणसी में भी तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में सर्किट हाउस के समीप राजभर समाज के युवकों ने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका और उन्हें समाज की बस्तियों में आने पर ईंट-पत्थर मार कर भगा देने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यह ऐलान किया है कि अब वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव नहीं लड़ रही है। इससे पहले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से अलग होने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी तंत्र, धनबल और हिंसा का ऐसा घोर दुरुपयोग समाजवादी पार्टी(सपा) के शासन की यादें दिलाता है।
