पोस्टर के जरिए शिवपाल यादव द्वारा बेटे के लिए सीट छोड़ने की लगने लगी अटकलें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख और जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के एमएलए शिवपाल यादव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपने जसवंतनगर की सीट, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के समय, अपने बेटे आदित्य यादव के लिए खाली कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबरों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई, शिवपाल यादव गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे पोस्टर में शिवपाल यादव गुन्नौर वासियों से अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में लिखा है कि “क्षेत्रवासियों जैसा कि आप भली-भांति जानते हैं के गुन्नौर से हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है। वर्ष 2004 के विधानसभा उपचुनाव में नेताजी को नेतृत्व करने का मौका दिया। गुन्नौर विधानसभा के लोगों की जन आकांक्षाओं को देखते हुए हमने विधानसभा चुनाव 2022 में गुन्नौर से लड़ने का निर्णय लिया है।

आशा करता हूं आप हमारा सम्मान बरकरार रखेंगे।” हालांकि इस पोस्टर को लेकर शिवपाल यादव या बेटे आदित्य यादव द्वारा कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव वर्ष 1996 से चुनाव लड़ते व जीतते आ रहे हैं।

वही गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र की सीट अभी भाजपा एमएलए अजीत कुमार राजू के हाथों में है। आदित्य यादव पिछले कुछ दिनों से जसवंतनगर में और हाल ही में प्रदेश में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में सक्रिय दिखाई दिये।

वहीं, अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान करके जसवंतनगर की सीट अपने ‘चाचा’ शिवपाल यादव के लिए छोड़ दी थी। उन्होंने यह भी अंदेशा दिया था कि ‘चाचा’ शिवपाल यादव की पार्टी के लिए वह और भी सीटें छोड़ सकते हैं।

Read More

  1. किसान नेता राकेश टिकैत ने नकारी चुनाव लड़ने की बात
  2. मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल
  3. ’14 फेरे’ के जरिए विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा करेंगे खूब मनोरंजन
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटन में आई तेजी को देख कोरोना से सावधान रहने को कहा
  5. नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर पंजाब की सियासत का चढ़ाया पारा

3 thoughts on “पोस्टर के जरिए शिवपाल यादव द्वारा बेटे के लिए सीट छोड़ने की लगने लगी अटकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *