लव जिहाद के मुद्दे पर बवाल, गिरिराज सिंह ने बताया कैंसर, भूपेश बघेल ने पूछा-तो क्या बीजेपी नेताओं ने भी किया…

मैं बीजेपी नेताओं से पूछता हूँ कि क्या ये विवाह ‘लव जिहाद’ की परिभाषा में आते हैं? वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को सामाजिक समरसता के लिए कैंसर करार दिया।

यूपी-भयानक सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में छह बच्चों समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई है।

गुपकर गैंग पर अमित शाह का जोरदार हमला,कहा- कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद कई नेता नजरबंदी के लंबे दौर से गुजरे। घाटी में शांति रही लेकिन अब एक बार फिर घाटी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। महबूबा मुफ्ती के नजरबंदी से रिहा होने के बाद अलगाववादी नेताओं और राजनीतिक दलों की गोलबंदी ने कश्मीर में फिर राजनीतिक घटनाक्रमों को तेजी से बदला है। एक के बाद एक बयान सामने आ रहे जिसमे चीन से मदद लेने से लेकर मुसलमानों को भड़काने जैसे बयान भी शामिल रहे हैं

सिद्धार्थनगर: सड़क दुर्घटना में परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 4 घायल, मुंडन के लिए आ रहे थे बिहार

उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर के सदर थाना इलाके के मधुबनी कस्बे के बढया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जख्मी हो गए।

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पर हुआ हमला, बोले- यह नई बात नही, 50 से ज्यादा हमले झेल चुका

पश्चिम बंगाल के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर कल कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अध्यक्ष दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार इलाके में थे। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे। अब इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है।

यूपी-महाराष्ट्र के विधान परिषद सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए। बीजेपी की तरफ से उत्तरप्रदेश की नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है वहीं महाराष्ट्र के लिए चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।

कमलनाथ ने किया संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा, बीजेपी बोली-जनता को प्रलोभन देकर छलने का प्रयास

कमलनाथ ने अपने एक ट्वीट में कहा,’कांग्रेस सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों व रोजगार सहायको को नियमित करते हुए, इनका मानदेय एवं सुविधाएं नियमित कर्मचारियों की तरह ही करेंगे।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मोदी-योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई, पढ़ें

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 56 वां जमदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अमित शाह को जमदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,’पीएम मोदी ने लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है।’

मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी बोनस को मंजूरी, 30.67 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 3,737 करोड़ रुपया होगा खर्च

बोनस की घोषणा से कुल 30.67 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और कुल वित्तीय भार 3,737 करोड़ रुपया होगा।

महाराष्ट्र- बीजेपी नेता एकनाथ खड़से ने छोड़ा बीजेपी का साथ, एनसीपी में हो सकते हैं शामिल

भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में आज एक बड़ा झटका लगा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी की तरफ से बड़ा नाम रहे एकनाथ खड़से ने पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है।

विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार का शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हर दल के शीर्ष और बड़े नेता अब उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत और धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना काल मे होरहे इस चुनाव में उम्मीद थी कि फिजिकल रैलियों में सख्ती होगी और कोरोना का खौफ हावी रहेगा लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है।

बिहार चुनाव: बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर बनाएंगे सरकार, बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री: चिराग पासवान

बिहार चुनावों की सरगर्मी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने ऐलान किया है की उनकी पार्टी और बीजेपी मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे.

कृषि बजट पिछले 10 वित्त वर्ष में 11 गुणा बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हुआ-संतोष गंगवार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने आज कहा कि नए कृषि कानूनों और श्रम सुधार कानूनों से किसानों तथा कामगारों को काफी लाभ होगा।

यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

उत्तरप्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता के मौत और उसके बाद हुए विवाद का मामला ठंडा भी नही पड़ा था कि यूपी के ही बलरामपुर से एक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत भारतीय रेल द्वारा एक मिलियन से अधिक रोजगार श्रमदिवसों का सृजन किया गया

भारतीय रेल ने छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 25 सितंबर, 2020 तक 10,66,246 कार्य श्रमदिवसों का सृजन किया है।

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रमुख पर्यटक शहरों के लिए 100% स्वच्छ ईंधन अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर बैठक को संबोधित किया

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’ विषय पर एक वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

पूर्व बीजेपी नेता जसवंत सिंह का लम्बी बिमारी के बाद निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लम्बी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. दिल्ली के आर्मी अस्पताल के मुताबिक सुबह 6 बजे जसवंत सिंह ने अंतिम सांस ली.

नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, तेजस्वी सूर्या बनें BJYM अध्यक्ष, शहनवाज, रघुबर सहित कई को अहम जिम्मेदारी मिली

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में युवा चेहरों को जहां तरजीह दी गई है वहीं कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

बिहार विधानसभा-आज जदयू की सदस्यता लेंगे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, सीएम नीतीश ने भेजा बुलावा

हाल ही में डीजीपी के पद से इस्तीफा देने वाले गुप्तेश्वर पांडे आज जदयू में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक पार्टी के कार्यालय में जदयू की सदस्यता वह सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में लेंगे।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।