गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत भारतीय रेल द्वारा एक मिलियन से अधिक रोजगार श्रमदिवसों का सृजन किया गया

भारतीय रेल ने छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 25 सितंबर, 2020 तक 10,66,246 कार्य श्रमदिवसों का सृजन किया है।

aकेंद्रीय रेल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल इन परियोजनाओं में की गई प्रगति तथा इस स्कीम के तहत इन राज्यों में प्रवासी मजदूरों के लिए कार्य अवसरों के सृजन की करीबी रूप से निगरानी कर रहे हैं। इन राज्यों में लगभग 164 रेल अवसंरचना परियोजनाएं निष्पादित की जा रही हैं।

25 सितंबर, 2020 तक इस अभियान में 12,276 मजदूरों को संलिप्त किया जा चुका है और कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं के लिए संविदाकारों को 2190.7 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

रेलवे ने प्रत्येक जिले में एवं राज्यों में भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है जिससे कि राज्य सरकार के साथ एक घनिष्ठ समन्वय स्थापित की जा सके।

रेलवे ने उन रेल कार्यों की पहचान की है जिनका इस योजना के तहत कार्यान्वयन किया जा रहा है। ये कार्य

(1) लेवल क्रासिंग के लिए संपर्क सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव,

(2) पटरी के किनारे सिल्टेड जलमार्गों, ट्रेंच तथा ड्रेन का निर्माण एवं सफाई,

(3) रेलवे स्टेशनों तक संपर्क सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव,

(4) विद्यमान रेल बांधों/कटिंग्स की मरम्मत एवं चैड़ीकरण,

(5) रेलवे भूमि की अंतिम चारदीवारी पर पेड़ों का रोपण तथा

(6) विद्यमान रेल बांधों/कटिंग्स/पुलों के सुरक्षा कार्य से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 जून, 2020 को विनाशकारी कोविड-19 द्वारा बड़ी संख्या में प्रभावित प्रवासी मजदूरों की वापसी को देखते हुए उन क्षेत्रों/गांवों में सशक्त बनाने तथा आजीविका अवसर प्रदान करने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान नामक एक व्यापक रोजगार व ग्रामीण सार्वजनिक कार्य अभियान आरंभ किया था। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना के निर्माण के लिए 50,000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

125 दिनों का यह अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है और इसमें 116 जिलों में कार्यों/गतिविधियों के 25 वर्गों का केंद्रित कार्यान्वयन शामिल है। इनमें से प्रत्येक जिले छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं जहां लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या है। इस अभियान के तहत आरंभ किए गए सार्वजनिक कार्यों के लिए 50,000 करोड़ रुपये का रिसोर्स इनवेलप (खर्च की अधिकतम सीमा) होगा।

यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों अर्थात, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, खनन, पीने का पानी एवं स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़कें, दूरसंचार तथा कृषि के बीच 25 सार्वजनिक अवसंरचना कार्यों तथा आजीविका अवसरों को बढ़ाने से संबंधित कार्यों के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए एक समन्वित प्रयास है।

यह भी पढ़ें पटना-नई दिल्ली राजधानी का नया कीर्तिमान, रेल मंत्री ने दी जानकारी,देखें वीडियो

यह भी पढ़ें कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ

यह भी पढ़ें रेलवे का एक और कीर्तिमान, लॉकडाउन के दौरान से अब तक सृजित किये 8,09,000 कार्यदिवस

यह भी पढ़ें रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जताया दुख, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें कोरोना काल मे बेरोजगारों के लिए रेलवे की तरफ से आई बड़ी खुशखबरी, 15 दिसंबर से शुरू होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *