खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2020-21 के दौरान सरकार द्वारा अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार ही किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिस प्रकार से पिछले सीजन में होती रही है।
Tag: उत्तर प्रदेश
बिहार और उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग की तलाशी और जब्ती की कार्रवाई
आयकर विभाग ने खनन और होटल उद्योग से जुड़े एक व्यवसायी के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने योग्य मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पटना, सासाराम और वाराणसी में 06 अक्टूबर 2020 को तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की आयकर विभाग ने एक बड़े सहकारी बैंक के अध्यक्ष के मामले में भी जांच की। तलाशी के दौरान इस व्यक्ति से सम्बंधित एक कार में 75 लाख रुपये नकद मिले।
हाथरस मामले में विपक्ष के रवैये पर बोले योगी-गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सीएम योगी ने बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान ये बातें कहीं।
गरीब कल्याण रोजगार अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लगभग 30 करोड़ श्रम दिवस रोजगार उपलब्ध कराये गए
गरीब कल्याण रोजगार अभियान (जीकेआरए) प्रवासी मजदूरों, जो छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांवों में लौटे हैं, को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में कदम उठा रहा है। यह अभियान अब इन राज्यों के 116 जिलो में आजीविका अवसरों के साथ ग्रामीणों को सशक्त बना रहा है।
