खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत सात और राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों में खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए चुना गया

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत कुल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रूप में उन्नत किया है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 140 टेस्ट/प्रति दिन/ मिलियन जनसंख्या कर रहे हैं

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 परीक्षण के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश की परीक्षण क्षमताओं में कई गुना वृद्धि हुई है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लगभग 30 करोड़ श्रम दिवस रोजगार उपलब्ध कराये गए

गरीब कल्याण रोजगार अभियान (जीकेआरए) प्रवासी मजदूरों, जो छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांवों में लौटे हैं, को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में कदम उठा रहा है। यह अभियान अब इन राज्यों के 116 जिलो में आजीविका अवसरों के साथ ग्रामीणों को सशक्त बना रहा है।

भारत में रिकवरी रेट 83 प्रतिशत के पार पहुंचा

भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पुष्टि के नए मामलों की तुलना में रिकवरी मामलों की संख्या अधिक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आज भारत का रिकवरी रेट 83 प्रतिशत के पार चला गया।

केन्‍द्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रम संहिताओं के बारे में आशंकाओं को गलत बताया है

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संसद में कुछ दिन पहले पारित किए गए ऐतिहासिक परिवर्तनकारी सुधारों के बारे में व्‍याप्‍त चिंताओं और शंकाओं का निवारण कर दिया है। केन्‍द्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि जितनी भी आलोचना की जा रही हैं वह सब गलत हैं।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत भारतीय रेल द्वारा एक मिलियन से अधिक रोजगार श्रमदिवसों का सृजन किया गया

भारतीय रेल ने छह राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 25 सितंबर, 2020 तक 10,66,246 कार्य श्रमदिवसों का सृजन किया है।