सिद्धार्थनगर: सड़क दुर्घटना में परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 4 घायल, मुंडन के लिए आ रहे थे बिहार

उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर के सदर थाना इलाके के मधुबनी कस्बे के बढया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हो सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक  कपिलवस्तु कोतवाली इलाके के रक्सौल निवासी अनिल पुत्र रामचन्द्र अपने घर से मुंडन संस्कार करवाने के लिए मैरवा बिहार जा रहे थे। जैसे ही वह मधुबनी के बढया गांव के पास पहुंचे, अचानक अनियंत्रित होकर कार पलट गई। इस हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए।

सिद्धार्थनगर के एसपी राम त्रिपाठी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिया पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार मुंडन के लिए बिहार जा रहा था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *