बिहार चुनाव: बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर बनाएंगे सरकार, बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री: चिराग पासवान

बिहार चुनावों की सरगर्मी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने ऐलान किया है की उनकी पार्टी और बीजेपी मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे. एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही. 

न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए चिराग ने कहा “मुझे हमारे प्रधानमंत्री पूरा विश्वास है. हमारी पार्टी ने हमेशा प्रीपोल अलायन्स किया है. मेरी सोच एकदम साफ़ है. लोक जनशक्ति पार्टी का जीता हुआ हर एक विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेगा.” 

मुख्यमंत्री के मुद्दे पर चिराग ने कहा “मैं चाहता हूँ बिहार में सही मायने में डबल इंजन की सरकार हो. जिस तरह से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है, उसी तरह बिहार में भी भाजपत के नेतृत्व में सरकार सरकार बने. मैं चाहता हूँ की भाजपा का मुख्यमंत्री हो.”

वहीँ नितीश कुमार को समर्थन देने के मुद्दे पर चिराग ने कहा “हमें परिणामों का इंतज़ार करना चाहिए. मुख्यमंत्री जी के पास सम्भवत: उतना संख्या बल नहीं होगा की वह पुनः बिहार के मुख्यमंत्री बन पाए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लोजपा द्वार्रा चुनावों में इस्तेमाल करने के मुद्दे पर बार-बार चिराग पासवान को निशाना बनाया जा रहा है. इस बात पर चिराग ने खुल कर जवाब दिया. चिराग ने कहा “कौन तस्वीर लगा रहा है? हम पूरी ईमानदारी से प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे है. बीजेपी का औपचारिक तौर पर गठबंधन जनता दल से है यूनाइटेड के साथ है और में उसका सम्मान करता हूँ. मैं हमारे प्रधानमंत्री को किसी भी ऐसी दुविधा की स्तिथि में नहीं डालूंगा जहां उनके लिए किसी भी तरह का धर्म संकट उत्पन्न हो. मेरे विचार प्रधानमंत्री जी के साथ जुड़े है. मुझे उनकी तस्वीर की ज़रूरत नहीं है. जिनके विचार नहीं मिलते उनको प्रधानमंत्री की फोटो दिखाकर दिखावा करने की ज़रूरत है.”

बिहार चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी उतरे चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

तेजप्रताप से सुशील मोदी का सवाल- बिना नौकरी या बिजनेस करोड़ों की संपत्ति कैसे?

बेरोजगारी दूर करने के लिए सुशील मोदी ने माँगा एक और मौका, राबड़ी बोलीं- 15 साल से क्या मटर छिल रहे थे?

बिहार विधानसभा चुनाव-रामनगर के बाद अब छपरा में विधायक का पुरजोर विरोध, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *