लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी की तरफ से बड़ा बयान आया है. बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है की इस बिहार विधानसभा चुनाव में बिना NDA के लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवारों की हैसियत किसी निर्दलीय उम्मीदवारों से ज्यादा नहीं है.
वेबसाइट द प्रिंट को दिए गए इंटरव्यू में सुशील मोदी ने यह बात कही. सुशील मोदी ने इस बात को भी साफ़ किया की चुनावों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है की लोजपा बीजेपी की ‘बी’ टीम है. बीजेपी का लोजपा किसी भी तरह का कोई गठबंधन नहीं है.
सुशील मोदी ने इस बात को भी स्पष्ट किया की बिहार में NDA की सरकार बहुमत से बनने जा रही है. हमें एलजेपी के किसी भी उमीदवार की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
NDA की तरफ से बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे के ऊपर बात करते हुए सुशील मोदी ने यह साफ़ किया की नितीश कुमार ही हमारी तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. यह जनता में झूठ फैलाया जा रहा है की बीजेपी के बड़े नेता नितीश कुमार का कद छोटा करना चाहते है. यह बातें निराधार है.
इससे पहले चिराग पासवान ने एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था की चुनाव के बाद बिहार में बीजेपी और लोजपा मिलकर सरकार बनाएंगे. चिराग ने इस बात पर भी ज़ोर दिया था की जिस तरह से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है, उसी तरह बिहार में भी भाजपत के नेतृत्व में सरकार सरकार बने. मैं चाहता हूँ की भाजपा का मुख्यमंत्री हो.
तेजप्रताप से सुशील मोदी का सवाल- बिना नौकरी या बिजनेस करोड़ों की संपत्ति कैसे?
तेजस्वी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर बोला हमला, कहा- गिरता जा रहा राजनीति का स्तर
बिहार चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी उतरे चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
