भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में आज एक बड़ा झटका लगा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी की तरफ से बड़ा नाम रहे एकनाथ खड़से ने पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है।
ख़बरों में यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि वह महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी का दामन थाम सकते हैं।
आपको बता दें कि खड़से इससे पहले कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री रहे थे। हालांकि 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
इसके बाद से ही लगातार वह नाराज बताए जाते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनकी नाराजगी को लेकर जब पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी बातें रोज होती हैं।
