राजद प्रवक्ता का दावा- इस फॉर्मूले से तेजस्वी बनेंगे सीएम

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होनेवाले उपचुनाव के लिए तारीख का एलान हो चुका है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही अब बिहार में सियासी बयानबाजी भी होने लगी है।

बिहार के 15 जिलों में बंद होंगे दूरदर्शन केंद्र

जल्द ही देश से प्रसार भारती दूरदर्शन का अस्तित्व मिटने वाला है। बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा

यूपीएसी में फिर बिहार का जलवा, शुभम बने टॉपर, टॉप 10 में 3 बिहारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार की शाम को सीएसई मेन 2020 फाइनल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जिसमें कुल 761 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम के अनुसार, बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है।

जातिगत जनगणना पर केंद्र की ना के बाद भड़के लालू यादव, फेसबुक पोस्ट लिख जताया गुस्सा

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद से बिहार सरकार सहित विपक्षी दलों को जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार के जवाब का इंतजार था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना था कि उन्हें प्रधानमंत्री से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है।

बिहार-झारखण्ड की भाषा पर हेमंत ने दिया बयान तो नितीश ने किया पलटवार, जानें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही भाषा को केवल बिहार की भाषा बताने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए जवाब दिया है

बिहार को आज मिलेगी नई रोपवे की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका में बौंसी मंदार पर्वत पर रोपवे का उद्घाटन करेंगे जो बिहार का दूसरा रोपवे होगा। आशा जताई जा रही है कि मंदार पर्वत स्थित रोपवे का उद्घाटन होने से यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

बिहार- एम्बुलेंस में मिली शराब, विपक्ष हमलावर

सारण से भाजपा सांसद और राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजीव प्रताप रूडी की तरफ से मुहैया करायी गई एंबुलेंस से शराब की डिलीवरी मामले पर सियासत शुरू हो गई है जिसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधा।

बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर भड़के नीतीश, कहा- मेरे यहाँ रहते…

बख्तियारपुर का नाम बदले जाने की मांग को लेकर पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने इसे फालतू बात करार दिया। भाजपा नेताओं द्वारा बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग की जा रही है जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए।

राजद्रोह मामले में फंसे पूर्व राज्यपाल ने दी सफाई, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अपने ऊपर राजद्रोह का केस दर्ज किये जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। पूर्व राज्यपाल का कहना है कि, “मुझे राजनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और जनता के बीच गलत छवि पेश करने की कोशिश की गई है।

राहुल गाँधी ने पिता राजीव गाँधी को किया याद, बताया क्या हुआ था संजय गाँधी की मौत वाले दिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी स्मृति में ‘द जॉय ऑफ़ फ़्लाइट’ नामक एक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया।

बिहार के स्कूली बच्चों के खातों में किताबें खरीदने के लिए भेजे जाएंगे पैसे

बिहार के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में दूसरी कक्षा से 8वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले 1 करोड़ 29 लाख 6682 छात्र-छात्राओं को सोमवार के बाद किताब के पैसे मिलेंगे। शैक्षिक सत्र 2021-22 में दूसरी कक्षा में नामांकित 1.29 करोड़ बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा कानून (आरटीई एक्ट 2009) के तहत नि:शुल्क किताबें मुहैया कराने के नियमानुसार शिक्षा विभाग 402 करोड़ 71 लाख 15 हजार 200 रुपए डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराएगा जिसके तहत 4थीं तक के हर बच्चे को 250 रुपए जबकि 5वीं से 8वीं तक के प्रति विद्यार्थी को 400 रुपए किताबें खरीदने के लिए दिए जाएंगे। ये पैसे बच्चे या अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे।

जयपुर की एक कंपनी ने की अनोखी पहल, वेब सीरीज देखने के लिए कर्मचारियों को दी छुट्टी

राजस्थान की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस के तनाव से मुक्त करने के लिए वेब सीरीज देखने के लिए छुट्टी देने का फैसला किया है। जयपुर की इस आईटी कंपनी, जिसका नाम वर्व लॉजिक है, द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई है।

सिद्धू ने फिर कैप्टन अमरिंदर के लिए जारी किया फरमान, क्या अब और बिगड़ेगी बात?

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र पर सवाल खड़ा करते हुए ट्विटर पर तंज कसते हुए लिखा कि “प्रकाशोत्सव को समर्पित एक दिन के सत्र की वह तारीफ करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री को सरबत के भले की विचारधारा को नहीं भूलना चाहिए।

राजद में फिर छिड़ा पोस्टर वार, बाहर आई ‘परिवार’ की तकरार

राजद विधायक और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप एक बार फिर अपने पुराने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं। दिल्ली-मथुरा से पटना लौटते ही एक बार फिर पार्टी में पोस्टर वार शुरू हो गया है।

बिहार- जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए जारी होगा यूनिक कोड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार यह मानना रहा है कि अपराधिक मामलों के पीछे जमीन विवाद एक बड़ी वजह रही है। राज्य सरकार ने इसी दिशा में काम करते हुए इन ज़मीनी विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई बड़े फैसले किए हैं।

बिहार-पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुए कई आदेश, इन्हें दी गई अहम जिम्मेदारियां

बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की तारीख और इससे संबंधित सारी जानकारियां भी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कर दी गई हैं। इन सबके साथ पांच साल के लिए गांव की सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है।

ट्रांसजेंडर्स यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो की नई पहल, शुरू किए अलग शौचालय

दिल्ली मेट्रो ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर टॉयलेट की सुविधा प्रदान करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाए गए इन शौचालयों का इस्तेमाल अब ट्रांसजेंडर यात्री भी कर सकेंगे।

ओप्पो का बम्पर ऑफर, ए74 5जी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

ओप्पो ए74 5जी स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5जी फोन है जिसकी कीमत 20,000 से कम है। यह नया ओप्पो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए74 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है।

नीतीश को फिर बताया पीएम मटेरियल, जानें किसने दिया बड़ा बयान

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की तरफ से एनडीए दल में समन्वय समिति बनाने की मांग उठी है। पार्टी इससे पहले से एनडीए से अपनी अलग राय रखती आ रही है। जद(यू) द्वारा पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे की जांच की भी मांग की थी, साथ ही जाति जनगणना के मुद्दे पर भी पार्टी ने विपक्षी दल राजद के साथ मिलकर हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।