जयपुर की एक कंपनी ने की अनोखी पहल, वेब सीरीज देखने के लिए कर्मचारियों को दी छुट्टी

राजस्थान की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस के तनाव से मुक्त करने के लिए वेब सीरीज देखने के लिए छुट्टी देने का फैसला किया है। जयपुर की इस आईटी कंपनी, जिसका नाम वर्व लॉजिक है, द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीईओ का कहना है कि पिछले दो सालों से दुनियाभर में कोरोना के कारण आफिस से काम पूरी तरह खत्म हो चुका है तो ऐसे में इतने समय के बाद कर्मचारियों को तनाव होना स्वाभाविक है।

बस यही सोचकर कंपनी ने ये पहल की है। सीईओ अभिषेक जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “सभी कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों से कड़ी मेहनत की है। हमने कुछ खाली समय देने का फैसला किया।”

यह छुट्टी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ देखने के लिए मिलेगी। कंपनी उन सदस्यों को नेटफ्लिक्स की सदस्यता भी देगी जिनके पास यह नहीं है। इस फैसले के बाद सभी उत्साहित और खुश हैं।

वर्व लाॅजिक ने इस छुट्टी का नाम ‘नेटफ्लिक्स और चिल हॉलिडे’ रखा है। सीईओ अभिषेक जैन ने कर्मचारियों को कोरोना महामारी के दौरान कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद बोलते हुए कहा कि “समय-समय पर ब्रेक लेना अच्छा होता है।”

कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे लेकर एक सूचना प्रसारित करते हुए लिखा “प्रबंधन ने मनी हीस्ट 5 की रिलीज पर 3 सितंबर 2021 को ‘नेटफ्लिक्स और चिल हॉलिडे’ घोषित करने का फैसला किया है।

हमने यह पहल न केवल अपने ईमेल को अवकाश के झूठे बहानों के हमले से बचाने के लिए की है बल्कि ऐसे अवसरों पर मास बंक और नंबरों को स्विच ऑफ होने से रोकने के लिया की है।

क्योंकि हम जानते हैं ‘कभी-कभी फुरसत और मनोरंजन के कुछ क्षण आपके काम पर ऊर्जा के लिए सबसे अच्छी गोलियां साबित होती हैं।’ तो पॉपकॉर्न लें, अपने सोफे पर चिल करें और हमारे सबसे प्रिय प्रोफेसर और पूरी कास्ट को अंतिम विदाई देने के लिए तैयार रहें।

इसके साथ वर्व लाॅजिक अपने सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता है जिन्होंने वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक अद्भुत भावना दिखाई है और हमें कठिन समय से खूबसूरती से बाहर आने में मदद की है। हम सभी तनाव और हलचल के बाद जानते हैं ‘एक ब्रेक तो बनता है’।”

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस कदम की तारीफ करते हुए पूछा कि इस कंपनी के लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं।

Read More:

  1. मनचले युवक ने महिला पर रॉड से किया हमला, जानें कहाँ की है घटना
  2. बिहार- जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए जारी होगा यूनिक कोड
  3. राजद में फिर छिड़ा पोस्टर वार, बाहर आई ‘परिवार’ की तकरार
  4. सिद्धू ने फिर कैप्टन अमरिंदर के लिए जारी किया फरमान, क्या अब और बिगड़ेगी बात?
  5. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, फैसले का बचाव करते आए नजर
  6. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन
  7. राहुल ने जीडीपी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, बताया नया फुल फॉर्म
  8. तेज बारिश से दिल्ली हुई बेहाल, सीएम ध्यानमग्न-दिल्ली जलमग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *