अब यहाँ से भी हटा राजीव गांधी का नाम, जानें

असम सरकार ने बुधवार को राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है। संसदीय मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और आदिवासी और चाय-जनजाति समुदाय के प्रमुख सदस्यों के बीच बातचीत के दौरान उन्होंने ओरंग नेशनल पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की मांग की थी।

हजारिका ने बयान दिया, “चूंकि ओरंग नाम आदिवासी और चाय-जनजाति समुदाय की भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए कैबिनेट ने राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क का नाम बदलकर ओरंग नेशनल पार्क करने का फैसला किया है।”

गौरतलब हो कि अगस्त 2005 में तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने स्थानीय समूहों के विरोध के बावजूद ओरंग राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने का फैसला किया था।

हालांकि इसे लेकर असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ATTSA) के अध्यक्ष धीरज गोवाला ने कहा कि “हमारी तरफ से राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने की कोई मांग नहीं की गई थी, लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों ने इसकी मांग की हो।

देशभर में इस तरह का नाम परिवर्तन भाजपा सरकारों के अभियान का हिस्सा है।” उन्होंने आगे कहा कि “बेहतर होगा कि राज्य सरकार हमारी मुख्य मांगों जैसे चाय जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने, चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में वृद्धि आदि पर ध्यान केंद्रित करे।”

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर स्थित और 78.80 वर्ग किमी में फैला, राज्य का सबसे पुराना वन अभ्यारण्य है। 1985 में इसे वन्यजीव अभयारण्य का नाम दिया गया और 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।

यह भी ज्ञात हो कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ का नाम तब्दील कर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ रखा है। एक माह से कम के अर्से में यह दूसरी बार पूर्व प्रधानमंत्री के नाम को हटाया गया है।

कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए इसे मोदी सरकार के बदले की भावना के रूप में बताया। कांग्रेस का कहना है कि राजीव गांधी का देश के प्रति जो योगदान है, मौजूदा सरकार उसे नजरंदाज करने में लगी है। असम में कांग्रेस की मीडिया प्रभारी बोबीता शर्मा ने कहा कि “वे नाम बदल सकते हैं, लेकिन आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माता के रूप में राजीव गांधी के योगदान को मिटा नहीं सकते।”

Read More:

  1. मनचले युवक ने महिला पर रॉड से किया हमला, जानें कहाँ की है घटना
  2. बिहार- जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए जारी होगा यूनिक कोड
  3. राजद में फिर छिड़ा पोस्टर वार, बाहर आई ‘परिवार’ की तकरार
  4. सिद्धू ने फिर कैप्टन अमरिंदर के लिए जारी किया फरमान, क्या अब और बिगड़ेगी बात?
  5. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, फैसले का बचाव करते आए नजर
  6. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन
  7. राहुल ने जीडीपी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, बताया नया फुल फॉर्म
  8. तेज बारिश से दिल्ली हुई बेहाल, सीएम ध्यानमग्न-दिल्ली जलमग्न
  9. जयपुर की एक कंपनी ने की अनोखी पहल, वेब सीरीज देखने के लिए कर्मचारियों को दी छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *