तेज बारिश से दिल्ली हुई बेहाल, सीएम ध्यानमग्न-दिल्ली जलमग्न

पिछले 24 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के 19 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार को सितंबर के महीने में पिछले 19 सालों में होनेवाली सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में पांचवीं बार सर्वाधिक बारिश हुई जिसे लेकर विभाग को ऑरेंज एलर्ट जारी करना पड़ा। विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हर साल सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है लेकिन दिल्ली में इस महीने के पहले दिन ही, पूरे महीने की 90 फीसदी बारिश हो गई।

नतीजा यह हुआ कि ज्यादातर इलाके जलभराव और ट्रैफिक जाम से जूझने लगे। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया और मुख्य मार्गों पर सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होने से यातायात प्रभावित हुआ।

अनुमान है कि राजधानी में अगले कुछ दिन ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामानी के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बादल के गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 27 घंटों के अंदर 29 से 20 सेमी. बारिश हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश पांचवीं बार दिल्ली में सबसे ज्यादा हुई बारिशों में से एक है। मौसम विज्ञान भवन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 6 सितंबर तक दिल्ली में गरज के साथ रोजाना हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान भी 24 सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के मुताबिक बीते दिन एम्स फ्लाईओवर, हयात होटल के पास रिंग रोड पर, सावित्री फलाईओवर के दोनों ओर, महारानी बाग, धौला कुआं से 11 मूर्ति का रास्ता, शाहजहां रोड, आईटीओ के डब्ल्यू प्वाइंट, लाला लाजपत राय मार्ग और मूलचंद अंडरपास इलाकों में जलजमाव होने की खबरें आईं थी।

अब आने वाले 24 घंटे तेज बारिश के लिहाज से भारी होने के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या आएगी। बिगड़ते हालात और मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भी तेज बारिश के कारण यातायात काफी देर तक बाधित रहा। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी, गोल चक्कर, नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर, पर्थला गोल चक्कर तथा कई अंडरपास में पानी भरने की वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश और जलभराव के कारण कई स्थानों पर बिजली गुल होने की खबरें रहीं। 

Read More:

  1. मनचले युवक ने महिला पर रॉड से किया हमला, जानें कहाँ की है घटना
  2. बिहार- जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए जारी होगा यूनिक कोड
  3. राजद में फिर छिड़ा पोस्टर वार, बाहर आई ‘परिवार’ की तकरार
  4. सिद्धू ने फिर कैप्टन अमरिंदर के लिए जारी किया फरमान, क्या अब और बिगड़ेगी बात?
  5. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, फैसले का बचाव करते आए नजर
  6. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन
  7. राहुल ने जीडीपी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, बताया नया फुल फॉर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *