आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा आज बुधवार को शाम 5 बजे कर दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राजधानी में निकाय चुनावों के लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
Tag: #DelhiPoliceCell
दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर भड़के आप नेता
बाद में दिल्ली विधानसभा ने अस्थाना की दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और गृह मंत्रालय से नियुक्ति वापस लेने को कहा है। सदन में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस नियुक्ति पर सवाल खड़े करते बरसते हुए कहा कि “नेता विपक्ष की बात से साफ हो गया कि दिल्ली में अबतक जितने भी पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए हैं, वे सब नाकारे और निकम्मे थे। केंद्र में सरकार बनाए 7 साल हो गए हैं कम-से-कम एक अफसर ढंग का नियुक्त करना था।
मुंगेर के रहने वाले दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, जांच जारी
बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक सब इंसेक्टर ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह दिल्ली के पश्चिम विहार में तैनात थे। उनके साथियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और गुमशुम रहने लगे थे हालांकि वह किस चीज को लेकर परेशान थे यह बात उन्होंने किसी से शेयर नही की थी।
दिल्ली में धरा गया ISIS का आतंकी, विस्फोटक बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद ISIS के एक खतरनाक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी देर रात तब हुई जब आतंकी जब धौलाकुआं से करोल बाग की ओर जा रहा था, तभी इसे धर दबोचा गया. आतंकवादी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले यूसुफ खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक भी बरादम किया है.
