राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर से ठन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल पर एक बैठक को लेकर भड़क गए हैं।
दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात और तैयारियों पर मुख्य सचिव समेत कई आलाधिकारियों के साथ बैठक की और इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उपराज्यपाल की इस बैठक की जानकारी दिल्ली सरकार को नहीं दी गई थी।
ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई और अनिल बैजल को लोकतंत्र की इज्जत करने की दुहाई देने लगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “चुनी हुई सरकार की पीठ पीछे ऐसी समानांतर बैठक करना संविधान और सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले खिलाफ है। हम एक लोकतंत्र हैं।
जनता ने मंत्रिपरिषद को चुना है। अगर कोई सवाल है तो आप अपने मंत्रियों से पूछिए। अफसरों के साथ सीधी बैठक करने से बचें। सर लोकतंत्र की इज्जत कीजिए।” बैठक के तुरंत बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा ट्वीट कर कहा गया था कि “मुख्य सचिव, एसीएस (गृह और स्वास्थ्य), डिविजनल कमिश्नर, सचिव (स्वास्थ्य), डीएमआरसी के एमडी और अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात और भविष्य की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।”
मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अनिल बैजल पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि “संविधान और सुप्रीम कोर्ट जजमेंट के बावजूद चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर कौन-सा कोविड मैनेजमेंट हो रहा है यह?
एलजी साहब को कहीं यह अधिकार नहीं है कि वो मुख्यमंत्री की पीठ के पीछे अफसरों की अलग से मीटिंग बुलाएं, फिर ये मीटिंग किस अधिकार से और किस मकसद से बुलाई गई?” हालांकि इन सब के ऊपर अभी तक उपराज्यपाल का कोई जवाब नहीं आया है।
Read More

One thought on “बैठक को लेकर उपराज्यपाल पर भड़के दिल्ली के मुख्यमंत्री”