आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा आज बुधवार को शाम 5 बजे कर दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राजधानी में निकाय चुनावों के लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों कई अलग अलग राज्यों के तूफानी दौरे पर हैं। विपश्यना से कोटे केजरीवाल कभी गोवा तो कभी उत्तराखंड में नजर आते हैं। वह कहीं तिरंगा यात्रा निकाल रहे तो कहीं चर्च और मंदिर की राजनीति भी कर रहे हैं।
शुक्रवार देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने दिल्ली को दरिया बना दिया है। हर सड़क, हर गली और हर रोड पर जल भराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।
पिछले 24 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के 19 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार को सितंबर के महीने में पिछले 19 सालों में होनेवाली सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
कोरोना महामारी के काल में लोगों की मदद करने से चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद की शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में यात्रा करना पहले की तरह अब आसान नहीं रहा है। कोरोना महामारी संक्रमण के चलते जारी गाइडलाइन के कारण दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मेट्रो एक साल बाद भी तमाम प्रतिबंधों के साथ रफ्तार भर रही है।
राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर से ठन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल पर एक बैठक को लेकर भड़क गए हैं।
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर बंद पड़े खंड के एक छोटे से हिस्से पर जारी ‘सिविल कार्य’ पूरा हो गया है। इस प्रकार 58 किमी लंबे कॉरिडोर पर लंबे समय से रुका यह काम पूरा हुआ
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदुषण के स्तर में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है. कल दिवाली में रोक के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे फोड़े गए थे जिसके चलते प्रदुषण का स्तर अलार्मिंग लेवल पर पहुँच गया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण, हवा की खराब होती गुणवत्ता और कोरोना के बढ़ते कहर के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दीपवाली से पहले पटाखों पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार पहले ही कई कारण गिनाते हुए रोक लगा चुकी है। पटाखों पर यह रोक आज रात से 30 नवम्बर तक जारी रहेगी।
दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को साफ पानी और हवा देने में विफल हो गई है। दिल्ली में 1380 एमजीडी पानी की आवश्यकता है और दिल्ली सरकार मात्र 900 एमजीडी पानी ही दे पा रही है।’
दिल्ली की जनता के लिए एक खुशखबरी है. आज से दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो अपनी पुरानी रफ़्तार से दौड़ेगी. यही नहीं, सभी रुट पर मेट्रो की सुविधा सुबह 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक जारी रहेगी. ANI ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से लोगों का बुरा हाल है। कई जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, तो कई जगहों पर पानी घरों और दुकानों तक में घुस गया है।