अगर आपका खाता SBI में है या आप SBI के एटीएम का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है. अब एक बार में 10 हज़ार रूपए निकालने के लिए आपको अपने पास अपना मोबाइल रखना ज़रूरी होगा. चौंक गए न. जी हाँ. अब एक बार में 10 हज़ार से ऊपर रकम निकालने के लिए SBI ने नया नियम निकाला है.
SBI के इस नियम के मुताबिक जब भी 10 हज़ार से ऊपर की रकम एटीएम से निकालेंगे तो उससे पहले आपके मोबाइल पर एक बैंक से भेजा गया एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा जिसको डालने के बाद ही आप एटीएम से वह पैसे निकाल पाएंगे.
एटीएम की सुरक्षा को और भी पुख्ता करने के लिए SBI ने ये कदम उठाया है.एक्सपर्ट की माने तो उन्होंने SBI के इस कदम की सराहना की है. उनके अनुसार बाकि सभी बैंको को भी SBI की तर्ज पर इस तरह की सुरक्षा वयस्था अपनानी चाहिए जिससे एटीएम में होने वाली धोखाधड़ी पर काबू पाया जा सके.
