जयपुर से हनी ट्रैप का मामला सामने आने के बाद से सेना में हड़कंप मच गयाहै. आरोपी महेश को हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. महेश पिछले 2 सालों से जयपुर के मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात था और यहीं से वहसारी खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था.
रेवाड़ी के डीएसपी अमित भाटिया के मुताबिक महेश फेसबुक के ज़रिये पाकिस्तान की एक महिला से संपर्क में आया था. उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे मामला प्यार में बदल गया. उसके बाद लड़की महेश से भारतीय सेना से सम्बंधित खुफियां जानकारी निकलवाती रही. यही नहीं, जांच में पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आयी है. हरियाणा एसटीएफ ने महेश को धारूहेड़ा के बस अड्डे से तब गिरफ्तार किया जब वह जयपुर जाने की फ़िराकमें था. आरोपी को पकड़कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है जहां उससे पूछताछ जारी है.
मामले सामने आने के बाद से सेना में हाई अलर्ट जारी हो गया है. महेश से जुड़ी सभी चीज़ो की सख्ती से जांच की जा रही है. आपको बतादें की हनी ट्रैपका यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी सेना में हनी ट्रैप के कई मामले सामने आ चुके है.
