आखिर इस बात का खुलासा हो ही गया की रिया से क्यों नाराज़ थे सुशांत सिंह राजपूत, आप भी जानिए

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला किसी फ़िल्मी कहानी से कम नज़र
 नहीं आ रहा. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे
 होते जा रहे है और मामला उलझता ही जा रहा है. ऐसी ही एक और जानकारी सामने 
निकलकर आयी है. सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस के मैनेजर पवन ने 
रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.

अभी तक तो जांच में ये बात सामने आ रही थी की सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच सब ठीक चल रहा था मगर पवन ने रिपब्लिक टीवी को ऐसी जानकारी दी है की आने वाले समय में रिया की मुसीबतें और भी बढ़ सकती है. पवन ने बताया की सुशांत रिया से बेहद नाराज़ चल रहे थे. उसकी वजह थी रिया का ख़र्चीलापन. रिया सुशांत सिंह के पैसो से हद से ज्यादा पार्टियाँ और खर्चे करती थी. मैनेजर ने इंटरव्यू के दौरान बताया की ‘रजत मेवाती ने मुझे बताया किरिया पार्टी करती थीं और सुशांत सो रहे होते थे. मैंने जब भी शोविक कोदेखा है वो या तो नशे में होते थे या स्मोक कर रहे होते थे’.

पवन ने इस बात का भी खुलासा भी किया की रिया अक्सर फार्महाउस पर आया करती थी. सुशांत से जुड़े सारे खर्चे वह खुद संभालती थी. सुशांत सिंह के बैंक खातों से पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा था. सुशांत को जब रिया के इस खर्चीलेपन का पता चल तो वह रिया से नाराज़ रहने लगे थे.आपको बतादें की सुशांत के मौत की सीबीआई और ईडी तो पड़ताल कर ही रही है और इसके साथ ही नसीबी ने मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को हिरासत में ले रखा है और पूछताछ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *