सुशांत सिंह पर RJD नेता के बिगड़े बोल, कहा सच्चा राजपूत होता तो आत्महत्या नहीं करता

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला जबसे सामने आया है तबसे वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. लोग सुशांत की मौत को लेकर मीडिया में अलग-अलग तरह की टिपण्णी भी करते आ रहे है.

अब ऐसा ही एक बयान RJD के विधायक अरुण यादव ने दिया है जो विवादों में घिरता नज़र आ रहा है. अरुण यादव ने दिए अपने एक बयान में सुशांत सिंह के ‘राजपूत’ होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया. उन्होंने कहा की खुदखुशी करने वाला कभी भी महाराणा प्रताप का वंशज नहीं हो सकता.

नेताजी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा- ‘हम तो कहते हैं कि वह (सुशांत) ‘राजपूत’ ही नहीं था. महाराणा प्रताप की संतान गले में रस्‍सी बांधकर नहीं मर सकती. महाराणा प्रताप राजपूतों के पूर्वज हैं. वह हम यादवों के भी पुरखे हैं. हमें दुख है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए थी. वह अगर राजपूत था, तो मुकाबला करता. राजपूत कहीं आत्महत्या करता है.’

राजद नेता के इस बयान के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है. जेडीयू और बीजेपी ने इस बयान को आड़े हाथों लिया है. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की ये बयान राजद की बीमार मानसिकता को दर्शाता है. अरुण यादव को इस बयान के लिए सुशांत के फैंस और परिवार वालों से माफ़ी मांगनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *