अफगानिस्तान से हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को काबुल में हाईजैक कर लिया गया है। यूक्रेन सरकार के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को ये दावा किया है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा इस रविवार को विमान हाईजैक किया गया था। उन्होंने कहा कि विमान को किसने हाईजैक किया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक विमान को मंगलवार को ईरान ले जाया गया। अब इसके कारण कहा जा रहा है कि यूक्रेन देश काबुल में फंसे अपने लोगों को भी नहीं निकाल पा रहा है। इन लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री के मुताबिक, हाईजैकर्स हथियारों से लैस थे। तास न्यूज़ एजेंसी ने खबर साझा की कि “यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने कहा कि यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाइजैक कर लिया और उसे ईरान ले गए। ये विमान यूक्रेन के नागरिकों को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकालने पहुंचा था।”

हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि विमान को क्या हुआ या क्या कीव इस विमान को वापस लाने की कोशिश करेगा, इसके अलावा,यूक्रेनी नागरिक काबुल से कैसे वापस आए और क्या कीव द्वारा यात्रियों की वापसी के लिए एक दूसरा विमान भेजा गया था ? येनिन ने सिर्फ इस बात को रेखांकित किया कि पूरी राजनयिक सर्विस विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के नेतृत्व में पूरे सप्ताह काम करती रही है।

उधर ईरान ने विमान को हाईजैक कर अपने यहां लाए जाने की रिपोर्टों को खारिज किया है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन के विमान को हाईजैक कर ईरान लाने के दावे का खंडन किया है।

उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी विमान रात के समय मशहद में ईंधन भरने के लिए रुका और फिर अपने देश के लिए रवाना हो गया और अब कीव में लैंड कर चुका है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद 100 यूक्रेनी अब भी अफगानिस्तान से बाहर आने की राह देख रहे हैं। रविवार को 31 यूक्रेनी नागरिकों सहित 83 लोगों के साथ एक सैन्य विमान अफगानिस्तान से कीव पहुंचा।

देश के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस विमान के जरिए 12 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी हुई है, इसके अलावा, विदेशी पत्रकार और मदद मांगने वाले कुछ लोगों को भी बाहर निकाला गया है। कार्यालय ने बताया कि “हमारे तीन अन्य एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाए, क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।”

Read More

  1. कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुँचे अमित शाह समेत कई दिग्गज
  2. तालिबान ने अब अमेरिका को दिखाई आँख, कहा- 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ें अमेरिकी सैनिक
  3. भारत मे लॉंच हुए यह नए स्मार्टफोन, जानें फीचर और कीमत
  4. बदलते बनारस के स्वरूप को दिखाती है शॉर्ट मूवी ताम
  5. चिराग समर्थक महिला ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर फेंकी स्याही
  6. बिहार को नीतीश देंगे तीन स्टेट हाईवे समेत चार सड़कों का तोहफा
  7. अब व्हाट्सएप से बुक करें कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, जानें कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *