अफगानिस्तान मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत, जानें ब्यौरा

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के मुद्दे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीत करीब 45 मिनट तक अफगानिस्तान के साथ कई और वैश्विक मसलों पर बात हुई।

हाल ही में अफगानिस्तान में तैनात रूसी राजदूत दिमित्री झिरनोव ने तालिबान को समर्थन देते हुए उसकी प्रशंसा की थी। राजदूत ने तालिबान के के दृष्टिकोण को “अच्छा, सकारात्मक और व्यापार जैसा” बताते हुए कहा था कि कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने पहले 24 घंटों में काबुल को पिछले अधिकारियों की तुलना में अधिक सुरक्षित बना दिया है।

जब काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वैश्विक परिस्थितियां काफी तेजी से बदल रही हैं,तब अफगानिस्तान के मुद्दे पर रूस का नजरिया भारत को लेकर 50-50 का रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ करीब 45 मिनट तक बात हुई है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ”अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर अपने मित्र और राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तृत और उपयोगी चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान किया गया है। हमने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की है, जिसमें कोविड-19 के खिलाफ भारत-रूस सहयोग शामिल है। हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर करीबी परामर्श जारी रखने पर सहमत हुए।”

अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति में कट्टरपंथी संगठन द्वारा काबुल पर कब्जे के बाद रूस को देश में आतंकी घटनाओं के होने का डर सता रहा है। कट्टरपंथी आतंकी विचारधारा से भारत को भी ऐसा ही डर है। लिहाजा इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बातचीत की गई है। कई मौके पर रूस ने भारत के बजाए पाकिस्तान का साथ लिया है, जबकि अमेरिका ने भारत का पक्ष लिया है।

गौरतलब हो कि पिछले महीने जब ट्रोयका प्लस की बैठक में रूस ने अध्यक्ष होने के नाते भारत को आमंत्रित नहीं किया था। रूस के विदेश मंत्री सर्गेल लावरेव का कहना था कि चूंकि भारत का तालिबान के साथ कुछ खास रिश्ता नहीं है और तालिबान पर भारत का प्रभाव भी नहीं है, लिहाजा देश के लिए बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं था।

रूस द्वारा दी गई यह दलील पाकिस्तान के प्रभाव में आकर भारत को बैठक में आमंत्रित नहीं करने के तौर पर देखा गया था।

Read More

  1. कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुँचे अमित शाह समेत कई दिग्गज
  2. तालिबान ने अब अमेरिका को दिखाई आँख, कहा- 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ें अमेरिकी सैनिक
  3. भारत मे लॉंच हुए यह नए स्मार्टफोन, जानें फीचर और कीमत
  4. बदलते बनारस के स्वरूप को दिखाती है शॉर्ट मूवी ताम
  5. चिराग समर्थक महिला ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर फेंकी स्याही
  6. बिहार को नीतीश देंगे तीन स्टेट हाईवे समेत चार सड़कों का तोहफा
  7. अब व्हाट्सएप से बुक करें कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, जानें कैसे
  8. अफगानिस्तान से हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *