अफगानिस्तान: काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, ISIS और तालिबान के बीच गोलीबारी, गार्ड की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारा करता परवां पर आतंकियों ने हमला किया हैं। गुरुद्वारा साहिब परिसर में कई विस्फोटों की सूचना मिली थी। हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ होने का शक है।

अफगानिस्तान में सत्ता के लिए अब आपस में भिड़े तालिबानी, अखूंदजादा की मौत और बरादर को बंधक बनाने की आई खबर

अफगानिस्तान पर कब्जा करनेवाले तालिबान के अंदर घमासान की खबरें अब तूल पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि तालिबानी नेता मुल्‍ला बरादर को बंधक बना लिया गया है और तालिबान के सुप्रीम लीडर कहे जाने वाले हैबतुल्‍ला अखूंदजादा की मौत हो गई है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, फैसले का बचाव करते आए नजर

अमेरिकी सेनाओं की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना बयान साझा किया। बाइडेन ने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकियों को वापस लाने का दावा किया और कहा कि अभी वहां पर करीब 100-200 अमेरिकी नागरिक फंसे हुए हैं।

जर्मनी में पिज़्ज़ा डिलीवर करते नजर आए अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री, तस्वीरें वायरल

अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री को इन दिनों जर्मनी में पिज्जा डिलीवरी का काम करते हुए देखा जा रहा है। अफगान संकट के बीच उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह पिज्जा कंपनी की यूनिफॉर्म पहनकर डिलीवरी के लिए जाते नजर आ रहे हैं जो सभी के लिए चौंकाने वाला है।

अफगानिस्तान मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत, जानें ब्यौरा

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के मुद्दे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीत करीब 45 मिनट तक अफगानिस्तान के साथ कई और वैश्विक मसलों पर बात हुई।

अमेरिकी सेना की मौजूदगी में फिर खुला काबुल एयरपोर्ट, रेस्क्यू ऑपेरशन हुआ शुरू

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए काबुल एयरपोर्ट एक बार फिर मंगलवार से खोल दिया गया है। सुरक्षा में गड़बड़ी के कारण बताने के बाद अमेरिकी बलों द्वारा कई घंटों तक एयरपोर्ट को बंद रखा गया था।