अफगानिस्तान: काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, ISIS और तालिबान के बीच गोलीबारी, गार्ड की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारा करता परवां पर आतंकियों ने हमला किया हैं। गुरुद्वारा साहिब परिसर में कई विस्फोटों की सूचना मिली थी। हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ होने का शक है। विदेश मंत्रालय स्थिति पर नज़र रखे हुए है। सूत्रों के मुताबिक गुरुद्वारे के पूरे परिसर में आग लगा दी गई। हमला सुबह 7:15 बजे काबुल समय (भारत समयानुसार सुबह 8.30 बजे) से शुरू हुआ। गुरुद्वारा के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तालिबान के तीन सैनिक घायल हो गए। तालिबान सैनिकों ने दो हमलावरों को घेर लिया। माना जा रहा है कि कम से कम 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हुई हैं।

सिख समुदाय के नेता गुरनाम सिंह ने एएफपी को बताया, “मैंने गुरुद्वारे से गोलियों और धमाकों की आवाज सुनी।” रिपोर्टों के अनुसार, 25-30 अफगान हिंदू और सिख गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना के लिए मौजूद थे और जैसे ही हमलावर परिसर में दाखिल हुए, 10-15 भागने में सफल रहे। बाकी अंदर फंस गए हैं है और उनके मरने की आशंका है। बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ”गुरुद्वारा करता परवन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह से बात हुई। उन्होंने अफगानिस्तान में सिखों के लिए वैश्विक समर्थन की गुहार लगाई।’

इस बीच, विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना पर एक बयान में कहा, “हम काबुल से उस शहर में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले के बारे में आने वाली रिपोर्टों से बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इंडियन वर्ल्ड फोरम के प्रमुख पुनीत सिंह चंडोक ने कहा कि एक अज्ञात हथियारबंद हमलावर ने आज गुरुद्वारे में प्रवेश किया। “मैंने अभी-अभी गुरुद्वारा करता परवान के अध्यक्ष गुरनाम सिंह से बात की है। वह रो रहे थे।” पुनीत के मुताबिक, आतंकी ISIS से ताल्लुक रखते हैं। पुनीत ने भारत सरकार से बिना किसी और देरी के अफगान अल्पसंख्यकों को तुरंत वहां से वापस लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “वे पिछले छह महीने से ई-वीजा का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *