जर्मनी में पिज़्ज़ा डिलीवर करते नजर आए अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री, तस्वीरें वायरल

अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री को इन दिनों जर्मनी में पिज्जा डिलीवरी का काम करते हुए देखा जा रहा है। अफगान संकट के बीच उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह पिज्जा कंपनी की यूनिफॉर्म पहनकर डिलीवरी के लिए जाते नजर आ रहे हैं जो सभी के लिए चौंकाने वाला है।

सैयद अहमद शाह सआदत अफगानिस्तान में संचार मंत्री के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। अल जजीरा अरबी ने अपने ट्विटर हैंडल से अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री की तस्वीरें ट्वीट कर बताया कि वह अब जर्मनी में फूड डिलिवरी का काम कर रहे हैं।

जर्मन मीडिया की खबरों के मुताबिक भी सादत अब जर्मनी के ‘लीफरांदो नेटवर्क’ के लिए काम कर रहे हैं और जर्मनी के लिपजिग शहर में साइकल से लोगों को पिज्जा पहुंचाते हैं।

उन्होंने साल 2005 से 2013 तक अफगानिस्तान में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के मुख्य तकनीकी सलाहकार सहित कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला। इसके बाद 2016 से 2017 तक वह लंदन में ‘एरियाना टेलीकॉम’ के सीईओ पद पर भी रहे।

साल 2018 से वह अफगान सरकार में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन अफगानिस्तान की गनी सरकार में उनकी खास नहीं बनने से बीते साल 2020 में उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद वह जर्मनी जाकर रहने लगे।

इस पूर्व अफगान मंत्री ने बताया कि उनके पास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से संचार और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में दो मास्टर डिग्री हैं। इसके अलावा उन्होंने 13 देशों की 20 से अधिक कंपनियों के साथ कम्युनिकेशन की फील्ड में काम किया है।

जर्मनी आने के बाद उनके साथ लाए गए पैसे जब खत्म हो गए तब उन्होंने जीवन यापन के लिए पिज़्ज़ा डिलीवरी का काम चुना जिसमें उन्हें कोई हिचक नहीं है। आगे के भविष्य को लेकर व कहते हैं कि जर्मन भाषा सीखने के बाद वो फिर से टेलीकम्युनिकेशन के फील्ड में काम करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया “मैंने कई नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मेरा सपना जर्मन टेलीकॉम कंपनी में काम करने का है।”

Read More

  1. अब व्हाट्सएप से बुक करें कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, जानें कैसे
  2. अफगानिस्तान से हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान
  3. अफगानिस्तान मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत, जानें ब्यौरा
  4. पीएम मोदी ने तेजस्वी से पूछा लालू यादव का हालचाल
  5. बिहार- सीएम नीतीश आज देंगे चार स्टेट हाईवे का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *