भारत में इस सप्ताह यह स्मार्टफोन लांच हुए और होने वाले हैं। इनकी खासियत और कीमतों के बारे में ये जानकारियां सामने आई है:-
सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी
सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा। सैमसंग ने गैलेक्सी एम32 4जी वेरिएंट को जून महीने में 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया था तो वहीं, 5जी वेरिएंट थोड़ी छोटी 5000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आएगा।
कंपनी की मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन रेंज सीरीज़ अगला फोन यह एम32 5जी है जो भारत में 25 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग.कॉम, अमेजन और चुनिंदा रिलेट स्टोर्स के माध्यम से दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
फोन में 6.5 इंच एचडी+ इंफीनिटी वी डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप टॉप नाॅच के साथ मौजूद होगा। बैटरी 5000 एमएएच की होगी और 12 5जी बैंड का सपोर्ट होगा जिसमें दो साल OS अपडेट प्राप्त होगा।
कैमरे के लिए म8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस एंगल f/2.2 लेंस शामिल होगा, इसके साथ 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है। फोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
रियलमी सी21वाई
इस स्मार्टफोन में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 421 निट्स होगी और यह 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर UniSoc टी610 SoC दिया गया है। ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट के साथ ओएस के तौर पर कंपनी ऐंड्रॉयड 11(गो एडिशन) ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21वाई में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर रहेगा जो नॉच के अंदर मौजूद है। रियल फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5, 3.5एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन की लॉन्चिंग डेट 23 अगस्त और कीमत 10-12,000रु के आसपास की बताई जा रही है।
वीवो वाई33एस
वीवो वाई33एस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो खरीद के लिए अमेजन पर उपलब्ध है। वीवो वाई33एस के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।.
6.58 इंच हालो फुलवीयू डिस्प्ले FHD+(2,400 x 1,080 पिक्सल) रेज्योलूशन के साथ इसमें 90.6 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और ब्लू लाइट फिल्टर दिया गया है। इसमें 12एनएम ऑक्टा कोर MediaTek Helio G80 चिपसेट है।
8जीबी फिजिकल रैम और 4जीबी वर्चुअल रैम के साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई33एस एंड्राइड 11 पर बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर चलता है।
इसके पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का Bokeh सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।
ट्रिपल रियर कैमरा में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, सुपर एचडीआर और आई ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5000एमएएच की बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 17,990 रुपये है
Read More
- बिहार- पहली से आठवीं तक के निजी स्कूलों के लिए जारी हुआ नया फरमान, जानें
- मुंबई- बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ दर्ज की गई 7 एफआईआर
- तालिबानी आतंकियों को महर्षि वाल्मीकि से तुलना करना शायर मुनव्वर राणा को पड़ा भारी
- कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे झंडे को लेकर बवाल, जानें
- राजद और लालू परिवार में सब ठीक नही है, जानें क्यों?
- जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिले नीतीश समेत कई नेता
- कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुँचे अमित शाह समेत कई दिग्गज
- तालिबान ने अब अमेरिका को दिखाई आँख, कहा- 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ें अमेरिकी सैनिक
