आप नेता राघव चड्ढा को राखी सावंत ने सुनाई खरी-खरी, कहा- चड्ढा का…

अपने बयानों और बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में छाई रहने वाली राखी सावंत ने अपने नाम के इस्तेमाल किए जाने पर जवाब दिया है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने एक बयान में राखी का नाम ले लिया और जब अभिनेत्री को इसकी खबर लगी तो उन्होंने नेता को आड़े हाथों ले लिया।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद राघव चड्ढा ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें पंजाब की राजनीति का राखी सावंत बता दिया।

मीडिया के सवालों पर राजनीतिक बयानबाजी में अपना नाम घसीटे जाने पर राखी सावंत ने नाराजगी जताई और पलटवार में कहा ”राघव चड्ढा मुझसे और मेरे नाम से दूर रहिए। मेरा नाम लोगे तो तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी। मिस्टर चड्ढा आप खुद देखिए आपको ट्रेंडिग में आने के लिए मेरे नाम की जरूरत पड़ गई।”

नेता राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नवजोत सिंह सिद्धू की वीडियो शेयर करते हुए लिखा था “पंजाब की राजनीति के राखी सावंत-नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन के खिलाफ लगातार आलोचना के लिए कांग्रेस आलाकमान से डांट मिली है।

इसलिए आज बदलाव के लिए वह अरविंद केजरीवाल के पीछे चले गए है। कल तक इंतजार करें, क्योंकि वह कैप्टन के खिलाफ जोरदार तरीके से अपना भाषण फिर से शुरू करेंगे।”

Read More:

  1. दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी
  2. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बताया भविष्य का साथी, अटकलें तेज
  3. टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *