टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) मैं शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता उन्होंने टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में ली।

बाबुल सुप्रियो को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान पद से हटा दिया गया था। वह बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद हैं। सुप्रियो ऐसे वक्त में तृणमूल में शामिल हुए जब पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव हो रहा है, जहां से स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं।

बाबुल सुप्रियो को करीब दो महीने पहले पर्यावरण राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद ने केंद्रीय मंत्री पद से हटने के बाद कहा था कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और राजनीति छोड़ देंगे लेकिन बाद में उन्होंने संसद सदस्य बने रहना स्वीकार किया था।

गौरतलब हो कि तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सुप्रियो पांचवे नेता हैं जिन्होंने भाजपा छोड़कर टीएमसी के साथ जाने का निर्णय लिया। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की कर कहा कि “आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिला है।

ये सब पिछले 4 दिन में हुआ है। ममता पर बंगाल की जनता को भरोसा है। मैं काम करने के लिए टीएमसी से जुड़ा हूं। मुझे अपने इस फैसला बदलने पर गर्व है।”

इस घटनाक्रम को लेकर टीएमसी के कुणाल घोष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की “भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं‌ क्योंकि वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। आप बस रुकिए और देखते जाइए।”

हालांकि जुलाई के वक्त बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि वह दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और एक पार्टी के साथ अपने भरोसे को बनाए रखेंगे। ऐसे में अब दल बदलने पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। 

Read More:

  1. दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी
  2. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बताया भविष्य का साथी, अटकलें तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *